छत्तीसगढ़: अब स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ऑनलाइन ठगी का शिकार, A... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: अब स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ऑनलाइन ठगी का शिकार, APP डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए हज़ारों, FIR दर्ज...आप भी सावधान रहें..

राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।

आपको बता दें कि मामला माना क्षेत्र अंतर्गत शारदा विहार कॉलोनी निवासी मर्सी थॉमस का है जहां मशीनें 27 जुलाई को ऑनलाइन कंपनी से पार्सल आर्डर किया था। 11 अगस्त को जब पार्सल नहीं पहुंचा तो DTC कंपनी की ओर से फोन आया जिसने पार्सल के भुगतान के लिए एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा,मर्सी के एप्लीकेशन डाउनलोड करते ही उनके बैंक खाते से लगभग 58 हज़ार रुपए अलग-अलग किस्तों में कट गए जिसके बाद थामस ने पुलिस के पास पहुंच घटना की जानकारी दी।

माना थाना पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। मर्सी थॉमस स्वास्थ विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ है व उन्होंने MY VEE कंपनी से पार्सल आर्डर किया था।


अन्य सम्बंधित खबरें