बागबाहरा पुलिस ने जप्त की 10 लीटर महुआ शराब. - CG Sandesh

बागबाहरा पुलिस ने जप्त की 10 लीटर महुआ शराब.

बागबाहरा पुलिस ने 29 अगस्त 2020 को ग्राम हरनादादर से मो0सा0 में अवैध शराब रख कर झलप रोड बागबाहरा की ओर आ रहे है कि सूचना पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु नमन पेट्रोल पम्प के सामने झलप रोड बागबाहरा पहुचकर मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिया के व्यक्तियों का इंतजार कर रहे थे कि कुछ समय बाद एक काले रंग के मो0सा0 होण्डा साईन में दो व्यक्ति अपने बीच में एक सफेद रंग की थैला रखे आते दिखा जिसे घेराबंदी रोककर पकडे जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम भीम सिंह पिता आशाराम निराला उम्र 26 साल, शेर सिंग पिता तुलसी दास देशकर उम्र 19 साल, हरनादादर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद (छ.ग.) का होना बताया. जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 05 लीटर वाली दो सफेद रंग की जरीकेन में प्रत्येक में 05-05 लीटर महुआ शराब जुमला 10 लीटर कीमती 1000 रूपये एवं एक मो0सा0 होण्डा साईन क्र. CG 04 LF 3648 पुरानी इ्स्तेमाली कीमती 30,000 रूपये जुमला कीमती 31,000 रूपये को जप्त कर आरोपियों का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें