चेन्निई सुपर किंग्स  की टीम के दो खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजि... - CG Sandesh

चेन्निई सुपर किंग्स की टीम के दो खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव..

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम भले ही IPL में सबसे लकी टीम साबित रही हो, लेकिन इस बार टीम में काफी गहमा गहमी देखने को मिल रही है. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम भले ही IPL में हिस्सा लेने यूएई पहुंच गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम के दो खिलाड़ी समेत टीम के कुछ सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. संक्रमित पाए गए दो खिलाड़ियों में दीपक चाहर शामिल हैं. जिनके कोरोना संक्रमित पाए दाने के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं.

दरअसल हाल ही में यूएई रवाना होने से पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के सभी खिलाड़ियों को निजी विमान से चेन्‍नई लाया गया था. जिस दौरान काफी खिलाड़ी प्लेन के अंदर मस्ती करते और बिना मास्क लगाए दिखे थे. इसके बाद यूएई पहुंची चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम के दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ को कोरोना संक्रमित पाया गया था.

इससे जुड़ी तस्वीरें टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जिस पर दीपक चाहर के भाई राहुल चाहर ने कंमेट कर सतर्क रहने के लिए कहा था. वहीं दीपक चाहर ने अपने भाई को जिस अंदाज में जवाब दिया था. उसे लेकर वह अब ट्रोलर्स के नुशाने पर आ गए हैं.

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर पर दीपक चाहर के भाई राहुल चाहर ने कमेट कर पूछा था की भाई आपका मास्‍क कहां है. सोशल डिस्‍टेंसिंग कहां है. जिसके जवाब में दीपक चाहर ने कमेंट कर जवाब दिया था कि भाई दो बार कोरोना का टेस्ट हो गया है. सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है और परिवार के साथ हम मास्क नहीं पहनते हैं. इसी कमेंट को लेकर दीपक चाहर अब काफी ट्रोल हो रहे हैं.

हालांकि कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद अब सभी संक्रमित लोगों को दिन के लिए आइसोलेशन में रहना होगा. इसके साथ ही नियमित तौर पर उनकी कोरोना संक्रमण की जांच होती रहेगी. जांच में निगेटिव पाए जाने के बाद ही उन्हें वापस टीम में शामिल किया जाएगा.



अन्य सम्बंधित खबरें