सुरेश रैना के IPL से हटने पर भावुक हुए शेन वॉटसन, कहा- आप सीएसके के दिल की धड़कन हैं।
आईपीएल 2020 से सुरेश रैना के हटने के कारण उनके साथी खिलाड़ी निराश हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज शेन वॉटसन ने रैना के लिए एक भावुक संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वॉटसन ने कहा कि बुरी खबर के साथ मेरी नींद खुली। सुरेश रैना निजी कारणों के चलते वापस भारत लौट गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा दिल आपके लिए भारी है, उम्मीद करता हूं कि आपके साथ सब ठीक होगा।
वॉटसन ने कहा कि सीएसके में आपको हम सभी मिस करेंगे। आप इस टीम के साथ शुरुआत से ही हैं। आप सीएसके के दिल की धड़कन हैं। मगर फिलाहल सबसे जरूरी यह की आप ठीक रहें। उम्मीद करता हूं आपको साथ सबकुछ ठीक होगा दोस्त।
रैना के आईपीएल से हटने के बारे में फ्रेंचाइजी ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी थी। सीएसके ने सीईओ काशी विश्वनाथन ने ट्वीट किया था कि सुरेश रैना निजी कारणों से भारत लौट आए हैं। वो आईपीएल के इस सत्र के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स इस दौरान सुरेश और उनके परिवार के साथ है।