Poco X3 स्मार्टफोन को 64-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च करेगी मिलेगा फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट..
Poco अपना नया स्मार्टफोन Poco X3 को 64-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च करेगी. कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टी की है. यह फोन फरवरी में ही भारत में लॉन्च हुए Poco X2 का अपग्रेड होगा वर्जन होगा.
Poco X3 की लॉन्चिंग डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन कंपनी की ओर से टीजर्स की एक सीरीज के रिलीज करने को देखते हुए माना जा रहा है कि इसकी लॉन्चिंग जल्द ही हो सकती है. इसका मुकाबला सैमसंग के Galaxy A71से हो सकता है.
Poco X3 के संबंध में कपनी प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर और ग्लोबल प्रवक्ता Angus Kai Ho ने एक ट्वीट किया है जो इसमें 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर की पुष्टि करता है. इसके साथ ही उन्होंने चार फोटो भी पोस्ट की और इनमें विभिन्न तरह का कैमरा सेटअप दिया गया था. इममें से एक फोटो में कैमरा इंटरफेस की झलक दिखाती है, जिसमें अपर्चर, एक्सपोजर वैल्यू, आईएसओ और व्हाइट बैलेंस एडजस्ट करने सहित कई ऑप्शन्स दिखते हैं.
कंपनी के प्रवक्ता ने एक अन्य में सैमसंग गैलेक्सी A71 के साथ नए स्मार्टफोन पर फास्ट चार्जिंग अनुभव की तुलना की है. उस ट्वीट से यह भी पता चलता है कि यह 100 प्रतिशत तक चार्ज होने के लिए 65 मिनट का समय लेता है.
इसकी एफसीसी लिस्टिंग में लिस्टिंग ने 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का सुझाव दिया. हालांकि पोको के कार्यकारी के पोस्ट किए गए ट्वीट में वाट क्षमता के बारे में कोई डिटेल नहीं दी गई है. फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732 SoC है और यह 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है.