सुरेश रैना के भाई ने दुनिया को कहा अलविदा..
चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ भारत लौटे सुरेश रैना को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। इस बीच रैना मंगलवार को ट्वीट करके पंजाब पुलिस से एक अपील की है। रैना ने लिखा कि पंजाब में मेरे परिवार के साथ जो हुआ, वह भयानक से भी परे था। मेरे फूफा की उसी समय मौत हो गई थी। मेरी बुआ और मेरे चचेरे भाइयों को भी गंभीर चोटें आई थीं। दुर्भाग्य से जिंदगी से संघर्ष करते हुए बीती रात मेरे भाई ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। मेरी बुआ की अभी भी हालत गंभीर है।
रैना ने दूसरे ट्वीट में कहा कि अभी तक हमें मालूम नहीं चला कि उस रात क्या हुआ था। मैं पंजाब पुलिस से अपील करता हूं कि वो इस मामले को देखें। हम कम से कम यह जानने का हक तो रखते हैं कि उनके साथ यह किसने किया। उन अपराधियों को और अधिक अपराध करने के लिए छोड़ा नहीं जाना चाहिए।
अन्य सम्बंधित खबरें