Thomson ने भारत में लॉन्च किए तीन नई वॉशिंग मशीन जानिए कीमत - CG Sandesh

Thomson ने भारत में लॉन्च किए तीन नई वॉशिंग मशीन जानिए कीमत

फ्रांस की नामी कंपनी (Thomson) ने भारत में एक साथ तीन नई वॉशिंग मशीन की है जिनमें 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम की मशीन शामिल हैं। इनमें से 7.5 किलोग्राम वाली मशीन टॉप लोडिंग मॉडल है जिसकी बिक्री एक सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है।

थॉमसन की नई वॉशिंग मशीन की कीमतें

6.5 किलोग्राम टॉप लोडिंग फुल ऑटोमेटिक (9G PRO Series)- 11,499 रुपये

7.5 किलोग्राम टॉप लोडिंग फुल ऑटोमेटिक (9G PRO Series)- 12,999 रुपये

10.5 किलोग्राम टॉप लोडिंग फुल ऑटोमेटिक (Q10 Ultra Series)- 22,999 रुपये

थॉमसन वॉशिंग मशीन के फीचर्स कंपनी के मुताबिक उसके तीनों वॉशिंग मशीन लंबे समय तक चलने वाले और रस्ट फ्री हैं। सभी वॉशिंग मशीन में स्टेनलेस स्टील के ड्रम हैं। इसके अलावा इसमें स्मार्ट मोटर दिया गया है। कंपनी का दावा है इन वॉशिंग मशीन में वाइब्रेशन नहीं होगा। इन वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक मोड भी दिया गया है। इनमें से 10.5 किलोग्राम वाली वॉशिंग मशीन स्टीम वॉशिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।

यह मशीन कपड़े के वजन को खुद पता कर सकती है। तीनों वॉशिंग मशीन के साथ 5 स्टार की रेटिंग और दो सेाल के वारंटी मिल रही है, वहीं मोटर की वारंटी 5 साल की है। मशीन में शानदार वॉशिंग के लिए छह मोड दिए गए हैं। इसके अलावा एयर ड्राई फीचर भी है।



अन्य सम्बंधित खबरें