सिम्स की बड़ी लापरवाही- सिम्स प्रबंधन ने की कोरोना शवों की अद... - CG Sandesh

सिम्स की बड़ी लापरवाही- सिम्स प्रबंधन ने की कोरोना शवों की अदला-बदली, अंतिम संस्कार के बाद हुआ खुलासा..

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर स्थित सिम्स प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. प्रबंधन ने दो कोरोना शवों की अदला-बदली कर परिजनों को सौंप दिया. इसका खुलासा तब हुआ जब परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के बाद अस्पताल के मर्चुरी पहुंचे. जहां उन्हें पता चला कि मृतक के परिजन दूसरे शव को अपने साथ ले गए.

बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव दोनों व्यक्ति का शव पैक कर रखा गया था कि जिस कारण यह घटना घटी. लेकिन सिम्स की लापरवाही है कि मृतकों की बॉडी में कोई पर्ची नहीं लगाया गया. यदि शव में नाम लिखकर रखा जाता, तो शवों की अदला-बदली नहीं होती.

इस संबंध में सिम्स की जिम्मेदार डॉक्टर आरती पांडे ने छुट्टी का हवाला देते हुए फोन काट दिया. वहीं सीएमओ प्रमोद महाजन ने बताया कि मानवीय भूल है. घर वालों से पैक बॉडी पहचानने में भूल हुई है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें