अनजाने काल से दोस्ती महिला पर पड़ी भारी..!ओड़िसा के युवक ने फो... - CG Sandesh

अनजाने काल से दोस्ती महिला पर पड़ी भारी..!ओड़िसा के युवक ने फोन में युवती से की दोस्ती,फिर बनाया शारीरिक संबंध, गर्भपात होने पर शादी से किया इंकार, पुलिस ने मामला किया दर्ज...

राजधानी रायपुर में एक बार फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

आपको बता दे कि मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है जहां दूसरे राज्य के युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर सालों से युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर बाद में इंकार कर दिया। पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत थाना में की, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। 2 साल पहले ओडिशा के रहने वाले जितेन्द्र तांडी नाम के एक अनजान युवक से फोन के माध्यम से उसकी पहचान हुई थी। इस दौरान अनजान युवक से लगातार बातचीत हो रही है। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और यह दोस्ती प्रेम में बदल गई।आरोपी युवक का युवती के घर आना- जाना लगा रहता था। 7 माह पूर्व युवती के गर्भवती होने पर उसने इसकी जानकारी अपने प्रेमी को दी और शादी करने के लिए कहा जिसके बाद जितेन्द्र ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। ।

पुलिस ने मामले में आरोपी जितेन्द्र तांडी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें