महासमुंद जिला स्तरीय आरएसएस प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग समापन समाहरोह बसना में
महासमुंद जिला स्तरीय आरएसएस प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग समापन समाहरोह बसना में सम्पन्न हुआ , जिसमें हमे मुख्य वक्ता के रूप में हमारे विभाग के कार्यवाह तथा मुख्य वक्ता श्री घनश्याम सोनी भैया जी को सुना और समझा कि आरएसएस की प्राथना की अंतर्निहित भावना और सोच क्या है । समारोह में जिला संघ चालक श्री यज्ञराम सिदार भैया जी भी उपस्थित थे ।
इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग आरएसएस में 1927 से हो रहे हैं
इन्ही से कार्यकर्ता का निर्माण होता है ,और यही कार्यकर्ता संघ को शक्ति देते हैं । जिसके फल स्वरूप आज संघ विश्व का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन है । ऐसे कार्यकर्ताओ के कारण ही आज आरएसएस देश के 65000 स्थानों में पहुच पाया है ,
यहां शिक्षार्थियों ने व्यक्तित्व विकास ,नियुद्ध,दंड,समता, पदविन्यास,संचलन ,सूर्य नमस्कार ,योग आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया । तथा विभिन्न शिक्षकों ने आकर शिक्षार्थियों से अपने -अपने शारिरिक प्रदर्शन करवाये |