14 वें वित्त की राशि एवं कार्य मे लापरवाही बरतने पर जिला पंच... - CG Sandesh

14 वें वित्त की राशि एवं कार्य मे लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ के द्वारा 3 ग्राम पंचायत सचिव को किया गया निलंबित...

जांजगीर-चांपा जिले के जिला पंचायत सीईओ  तीर्थ राज अग्रवाल के द्वारा अपने कामों में आनाकानी करने वाले तीन पंचायत सचिव को निलंबित करने की बड़ी कार्यवाही की गई हैं।।

संबंधित मामले के संदर्भ में जिला पंचायत सीईओ तीर्थ राज अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिला में 14वित्त की प्रतिवेदन पेश नही करने और काम में लापरवाही करने वाले तीन सचिव पर निलंबन का गाज गिरा है,जिला पंचायत सीईओ के द्वारा बलौदा जनपद पंचायत के कुरमा ग्राम पंचायत सचिव बलदेव सिंह कंवर, कंडरा ग्राम पंचायत के सचिव देवेन्द्र सिंह कंवर और करमा ग्राम पंचायत सचिव सीलसर्जन को किया गया निलंबित।

इसके साथ ही साथ जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि तीनो सचिव बलौदा में आयोजित बैठक से भी नादारत रहे ,इसके अलावा 14 वित्त की राशि के संबँध में किए गए जांच से संबंधित दस्तावेज जमा नही कर रहे थे,जिसके कारण तीनो के खिलाफ कारवाई की गई है ।


अन्य सम्बंधित खबरें