Redmi 9A स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  - CG Sandesh

Redmi 9A स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

शाओमी के ब्रांड रेडमी का एक सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9A भारत में लॉन्च हो गया है। रेडमी 9 सीरीज के तहत भारत में लॉन्च होने वाला यह तीसरा स्मार्टफोन है। Redmi 9A में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें दो दिनों की बैटरी लाइफ मिलेगी। रेडमी 9ए की पहली सेल 4 सितंबर को होगी।

Redmi 9A की स्पेसिफिकेशन Redmi 9A में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी डिजाइन वाटरड्रॉप है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2/3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

Redmi 9A का कैमरा कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।

Redmi 9A की बैटरी Redmi 9A में 5000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा किया है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि 3 सालों तक इस बैटरी की क्षमता कम नहीं होगी। फोन नेचर ग्रीन, सी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

Redmi 9A की कीमत रेडमी 9ए के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,799 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,499 रुपये है। फोन की बिक्री 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और कंपनी की साइट से होगी।



अन्य सम्बंधित खबरें