कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख इस जिले में एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन…
राजनांदगांव : कोरोना के कहर को देखते हुए राजनांदगांव कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने जिले में एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन कर दिया है. आने वाले 4 सितंबर शाम 7 बजे से 12 सितंबर सुबह 7 बजे तक सम्पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है. इस दौरान सभी व्यवसायिक संस्थान बंद रहेंगे. केवल इमरजेंसी सेवा के लिए छूट दी गई है.
छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंण्डस्ट्रीज ने कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा से मुलाकात कर 7 दिनों का पूर्ण लॉकडाऊन लगाकर कोरोना की चैन को तोड़ने की बात कही थी. जिस पर कलेक्टर ने उनकी मांग को मानते हुए पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें