भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियन ने विश्व ओपन ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता
भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियन ने हाल में प्रतिष्ठित वार्षिक विश्व ओपन ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता। अमेरिका के समय से सामंजस्य बिठाने के लिए उन्होंने रात को अभ्यास किया। तमिलनाडु के इनियन ने संभावित नौ में से 7.5 अंक जुटाए।
वह छह जीत और तीन ड्रॉ के साथ शीर्ष पर रहे। इनियन ने अपने से अधिक रैंकिंग वाले कई ग्रैंडमास्टर को पछाड़कर खिताब जीता।
इनियन ने जॉर्जिया के ग्रैंडमास्टर बादुर जोबावा, सैम सेवियान, अमेरिका के सर्गेई एरेनबर्ग और उक्रेन के निजिक इलिया जैसे ग्रैंडमास्टर को हराया। इनियन और जुगिरो सनन के समान 7.5 अंक रहे लेकिन तमिलनाडु के खिलाड़ी ने बेहतर टाईब्रेक स्कोर के कारण जीत दर्ज की।
अन्य सम्बंधित खबरें