सारंगढ़ के टिमरलगा गाँव मे एक नाबालिक बालिका ने खुद को आग के ... - CG Sandesh

सारंगढ़ के टिमरलगा गाँव मे एक नाबालिक बालिका ने खुद को आग के हवाले करके कर लिया आत्मदाह..सुसाईड नोट भी बरामद...?

एक नाबालिक लड़की ने सुसाइड नोट छोडकर खुद को अपने घर के कमरे में बंद करते हुए अग्नि स्नान कर लिया।

मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र के टिमरलगा का है जहां एक नाबालिग लड़की ने अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही सारंगढ़ एसडीओपी जितेंद्र खूंटे घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद सुसाइड नोट बरामद किया जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। बरहाल एसडीओपी जितेंद्र खूंटे की ओर से सारंगढ़ थाना प्रभारी को इस घटना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए जांच का निर्देश दिया है । ताकि घटना के वास्तविक कारण का पता किया जा सके। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में किसी लड़के का नाम लिखा हुआ है जिसकी वजह से आत्मदाह किया गया होगा ऐसी आशंका जताई जा रही है।

यह पुलिस की जांच में ही सामने आ सकेगा कि आखिर वास्तविक कारण क्या है और इस सुसाइड नोट में ऐसा क्या लिखा है। नाबालिक लड़की की ओर से इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे यदि कोई व्यक्ति जिम्मेदार है तो उस पर भी पुलिस कानून का शिकंजा कस सकती है।


अन्य सम्बंधित खबरें