TWITTER पर अश्लील कमेंट करना पड़ा भारी,छत्तीसगढ़ पुलिस ने गंभ... - CG Sandesh

TWITTER पर अश्लील कमेंट करना पड़ा भारी,छत्तीसगढ़ पुलिस ने गंभीर धाराओं में 3 के खिलाफ किया अपराध दर्ज...

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर तीन आरोपियों को कमेंट करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब उन्होंने एक नाबालिक मासूम के खिलाफ अश्लील टिप्पणी कर दी।

मामले की जानकारी देते हुए पंडरी थाना प्रभारी ने बताया कि 9 वर्षीय मासूम ने ट्विटर पर अपने पिता के साथ फोटो अपलोड की थी जिस पर तीन आरोपियों द्वारा अश्लील व अभद्र टिप्पणी की गई। मासूम के पिता ने साइबर पोर्टल में इसकी शिकायत की थी जिसके बाद आज IPC की धारा 509 ख, पास्को एक्ट की धारा 12 व IT एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें