क्या संपत्ति के लालच में सौतेली बेटी ने 28 साल बाद पिता के ख... - CG Sandesh

क्या संपत्ति के लालच में सौतेली बेटी ने 28 साल बाद पिता के खिलाफ रेप का लगाया आरोप? दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ पहुंच दर्ज करवाया मामला...

राजधानी रायपुर में एक प्रतिष्ठित परिवार, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा हुआ व बड़े शैक्षणिक संस्थान के मालिक के विरुद्ध उन्हीं की सौतेली बेटी ने रेप का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करवाया है।

आपको बता दें कि मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है जिसमें महिला ने पुलिस को बताया है कि 28 साल पूर्व सन 1992 में उसके पिता ने जब वहां 13 साल की थी ,के साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने बताया की महिला अब गुरुग्राम दिल्ली में निवासरत है व दिल्ली पुलिस को पूरे मामले की शिकायत करने के पश्चात ही उन्होंने जीरो पर FIR कायम की थी जिसे अब दिल्ली पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत घटनास्थल होने से थाना पहुंच नंबरी अपराध में कायम करवाया है।

सूत्रों के मुताबिक यह पूरा प्रकरण झूठा है व संपत्ति के लालच में महिला ने इस प्रकार के कृत्य को अंजाम दिया है। क्या सच क्या झूठ ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

हालांकि पुलिस ने अब तक इस मामले के 75 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है और पूरे मामले की जांच की बात कर रही है।

सुत्रों के मुताबिक पुलिस को भी यह बात पता चली है कि महिला अपने पिता से पैसों की मांग कर रही थी,उसके भाई व पिता द्वारा मांग पूरी नहीं करने पर उसने इस प्रकार का कदम उठाया है। महिला अब कैंसर से ग्रसित है जिसका इलाज भी परिवारजनों ने ही करवाया है।

महिला की पूर्व में भी शिकायत उसके भाई ने की थी जिस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला को गुरुग्राम दिल्ली में फोन भी किया था जिस पर परिजनों ने आरोप लगाया था कि महिला को पैसे नहीं भेजे आने पर वह बार बार फोन कर धमकी देती है,शायद इसी डर से अपने खिलाफ आपराधिक मामला ना दर्ज हो जाए इसलिए महिला ने दिल्ली पुलिस को जाकर झूठी कहानी सुनाई है?

अब देखना यह होगा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप को किस तरह पुलिस सुलझा पाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें