सावधान! खेल-खेल में 1 साल के बच्चे ने जिंदा सांप निगल गया...बच्चे की माँ ने देखी पूंछ... फिर क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर...
बरेली : छोटे बच्चों की आदत होती है हर चीज को मुंह में ले जाने की. उनके हाथ में जो भी आ जाए वह सबसे पहले उसे खाने को ही देखते हैं, लेकिन कई बार यह घातक हो सकता है. इसीलिए परिजनों को बच्चों का खास ध्यान रखना जरूरी है.
यूपी के बरेली से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. फतेहगंज पश्मिची थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव में एक बच्चा खेल खेल में जिंदा सांप को निगलने वाला था. अच्छी बात यह रही कि उसकी मां ने मौका रहते सांप की पूंछ देख ली. वरना बड़ी घटना घट सकती थी. मां ने सांप की पूंछ बच्चे के मुंह में जैसे ही देखी उसने तत्काल पूंछ पकड़कर बाहर खींच लिया. इसके बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की है. बच्चे की उम्र महज 1 साल ही है. जिस वक्त बच्चा खेल रहा था उस दौरान अचानक उसके सामने एक सांप आ पहुंचा. इसके बाद बच्चे ने उस सांप के बच्चे को मुंह में रख लिया और सांप धीरे-धीरे अंदर जाने लगा. मां की नजर इस पर पड़ी और उसने आनन-फानन सांप की पूंछ पकड़कर बाहर निकाला. तब तक सांप के बच्चे की मौत हो चुकी थी. बच्चे के मुंह से निकाले गए सांप के बच्चे की लंबाई सात इंच थी.
उधर डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती करने के बाद तत्काल उसका उपचार शुरू कर दिया. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा खतरे से बाहर है. थोड़ी देर के बाद उसे उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया है.