Breaking news: रायगढ़ एसपी के बाद अब एक जिले से एक थाना प्रभ... - CG Sandesh

Breaking news: रायगढ़ एसपी के बाद अब एक जिले से एक थाना प्रभारी भी निकले कोरोना पॉजिटिव…कोरोना का रायगढ़ में तांडव जारी..

रायगढ़। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है प्रतिदिन औसतन 100 से 200 तक की कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। अब कोरोनावायरस के चपेट में पूंजीपथरा थाना प्रभारी भी आ गए हैं।

ज्ञात हो कि रायगढ़ एसपी भी पॉजिटिव पाए गए है उसके बाद अब पूंजीपथरा थाना प्रभारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि वह भी जांच में पॉजिटिव आये है और उन्होंने अपील भी किया है कि उनके संपर्क में आए लोग कोरोना टेस्ट करा लें।

थाना प्रभारी ने बताया कि वे कुछ दिन से बुखार से पीड़ित थे जिससे उन्होंने आज अपना एंटीजन टेस्ट कराया जिससे वे पॉजिटिव पाए गए हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें