अज्ञात पीकअप वाहन ने मोटरसायकल को साईड से मारी ठोकर. - CG Sandesh

अज्ञात पीकअप वाहन ने मोटरसायकल को साईड से मारी ठोकर.

कोमाखान थाना में अज्ञात पीकअप वाहन द्वारा मोटरसायकल को साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार धनेश टण्डन अपने ग्राम पण्ड्राचुआ का गुरूदयाल ध्रुव के साथ अपने मो0सा0 क्र. CG 06 GA 3972 से अपने लडकी किरण टण्डन के लिए रिश्ता घर देखने पण्ड्राचुआ से परसकोल महासमुन्द गया था. जहां से रात्रि 19:30 दोनों मो0सा0 से वापस अपने घर के दौरान ओंकार मोड के पास विपरीत दिशा बागबाहरा की ओर से एक सफेद कलर का पीकअप वाहन चालक अपने वाहन को काफी तेजी व लापरवाही पूर्वक चला कर उनके मो0सा0 को साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मो0सा0 क्षतीग्रस्त हो गया तथा दोनों सडक पर गिर गये.  

एक्सीडेंट होने से मो0सा0 चला रहे गुरू दयाल ध्रुव को मामलू चोट लगा तथा धनेश टण्डन को गंभीर चोट लगा है.  जिसका बाये साईड की पसली व पैर फैक्चर हो गया है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात पीकअप के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC, 338-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें