रायगढ़ नगर निगम द्वारा वार्ड-वार्ड यूजर चार्ज की वसूली शुरू। - CG Sandesh

रायगढ़ नगर निगम द्वारा वार्ड-वार्ड यूजर चार्ज की वसूली शुरू।

रमेश पटेल. रायगढ़ नगर पालिक निगम सभी वार्डों में कचरा कलेक्शन करने के लिए स्वच्छता दीदी नियुक्त किए हैं जो घर घर जाकर सूखा एवं गीला कचरा को कलेक्ट कर मनी कंचन केंद्र तक पहुंचाती हैं और उस कचरे में से सब को अलग अलग कर रीसायकल करने का कार्य उनके द्वारा किया जाता है इसके लिए निगम द्वारा शुल्क निर्धारित किया गया है जिसे निगम क्षेत्र के वार्ड के रहवासियों से लिया जाए। ऐसी व्यवस्था की गई है। ताकि स्वच्छता दीदियों को भी कुछ आर्थिक संभल प्रदान किया जा सके और राजस्व में भी बढ़ोतरी हो। लेकिन यूजर चार्ज सही से कनेक्ट नहीं हो पा रहा है इसके लिए कलेक्टर साहब ने निगमायुक्त को आदेशित किया है कि सभी वार्डों में निगम के कर्मचारियों को भेज कर यूजर चार्ज वसूला जाए। जिसका विधिवत रूप से आज हो गया। आज इस कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 1 में निगम कर्मचारियों द्वारा जाकर 15 घरों से 16200 राजस्व की वसूली की। आज के इस कार्य में निगम कर्मचारियों में प्रमुख रूप से अमित केसरवानी, रमेश दास, धर्मेंद्र पांडे, गुरुदेव दास, प्रहलाद इन लोगों ने घर घर जाकर यूजर चार्ज की वसूला।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें