चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला.... - CG Sandesh

चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला.

अपनी पत्नी के चरित्र पर शक संदेह करने वाले पति पर बागबाहरा थाना में मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गुलझर में ठाकुर सिंह ध्रुव अपनी पत्नी पुर्णिमा के चरित्र पर शक संदेह कर आये दिन उसके साथ गाली गलौज मारपीट करते रहता था,  जिसे लेकर गांव के सामाजिक मिटिंग में सामाज वाले दोनों पति-पत्नी को अलग रहने की सलाह दिये. तो पुर्णिमा अपने बाल बच्चों के साथ गांव के हेमु सिंह ध्रुव के घर में रह रही थी.

इसके बाद 8 सितम्बर 2020 की शाम 05:00 बजे जब पुर्णिमा हेमु सिंह ध्रुव के घर में झाडु बना रही थी तब उसी समय उसका पति ठाकुर सिंह जबरन हेमु सिंह के घर अन्दर आकर पूर्णिमा को गंदी गंदी गाली गलौज कर जान सहित मार दूंगा कहकर अपने कमर में छुपा कर रखें सब्जी काटने के चाकू से हमला कर दिया. जिससे पूर्णिमा किसी तरह बचाव की लेकिन फिर भी चाकू उसके पेट में लगी जिससे खून निकलने लगा. जिसे आसपास के लोग देखकर बीच बचाव किये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ठाकुर सिंह ध्रुव पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें