हाथ में टंगिया पकड़कर दी जान से मारने की धमकी. - CG Sandesh

हाथ में टंगिया पकड़कर दी जान से मारने की धमकी.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम टोंगोपथरा में 7 सितम्बर 2020 के शाम 07:00 बजे बालमिक चैतराम, सुदन और शौकीलाल अन्य ग्रामीणों के साथ बलराम साहू के घर के पास गली में बैठे थे,  कि उसी समय गणेश राम और उसका भाई चक्रधर अपने घर तरफ से हाथ में टंगिया रखकर आए और बालमिक को नामजद गाली देते हुए तुम हमारे खिलाफ थाना में रिपोर्ट करते हो आज तुम्हारे मुण्डी को काट कर थाना जायेंगे बोलते हुए जान से मारने की धमकी दिये. जिससे बालमिक उनके हाथ में टंगिया देखकर डर से वहां से चला गया. बालमिक ने बताया है कि मुझे जान का खतरा है,  हमेशा मेरे साथ गाली गलौच करते रहते है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गणेश राम साहू और चक्रधर साहू के विरुद्ध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें