चोरी करने की नीयत से तोड़ा ताला, मामला दर्ज. - CG Sandesh

चोरी करने की नीयत से तोड़ा ताला, मामला दर्ज.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम गड़बेड़ा में दुकान का ताला, चादर को चोरी करने की नीयत से तोड़ने पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 8 सितम्बर 2020 के रात्रि लगभग 02:00 बजे के आस पास प्रेमलाल के दुकान के शटर एवं पीछे भाग में लगे चादर को तोड़ने का आवाज शोभित पटेल ने सुना और इसकी जानकारी दुकान संचालक प्रेमलाल को दिया.  तब वह अपने दुकान के पास आया, जहां एक व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम उसने रमाकांत बिसी पिता वत्स बिसी निवासी रूगड़ीपारा थाना ब्लांगीर (ओडिसा) वर्तमान में मंदिर हसौद हो रहने वाला बताया है. प्रेमलाल ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा उसके दुकान का ताला, चादर को चोरी करने की नीयत से तोड़ दिया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने रमाकांत बिसी पर धारा 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें