ओड़िशा राज्य निर्मित महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

ओड़िशा राज्य निर्मित महुआ शराब जप्त

कोमाखान पुलिस ने 8 सितम्बर को मुखबिर की सुचना पर एक ब्यक्ति को अधिक मात्रा में एक मोटर सायकल में अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि सिमगांव पुलिया पहुंच कर उड़ीसा राज्य की ओर से आ रहे मोटर सायकल चालक जो एक सफेद रंग की बोरी रखा था उसपर शराब अवैध रखे होने की संदेह पर रोक कर नाम पता पूछने पर अपना नाम खेमराज कुर्रे पिता राधेलाल कुर्रे उम्र 27 साल साकिन सेनभाठा थाना बागबाहरा का रहने वाला बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोटर सायकल में रखे बोरी का तलाशी लेने पर बोरी के अंदर उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब हिरण छाप 46 नग, चिडिया छाप 25 नग, जेब्रा छाप 136 नग प्रत्येक में 200-200 एम.एल. भरी हुई कुल नग 207 नग शराब रखे मिला.जिसपर आरोपी खेमराज कुर्रे का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें