बसना - युवा कल्याण विभाग द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ.  - CG Sandesh

बसना - युवा कल्याण विभाग द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ.

आज दिनांक 25-12-2017 को बसना में युवा कल्याण विभाग द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ. जिसमे युवा मोर्चा जिला मंत्री मुकेश जोशी तथा नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिमन्यु भैया ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारम्भ कराई, विजेताओं को युवा कल्याण विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया.

जिसमे पुरुष वर्ग से देवकुमार सिदार ग्राम रेमड़ा का प्रथम स्थान, रमेश कुमार साहू ग्राम सल्हेतरायी का दुतिय स्थान तथा महेश सिदार ग्राम सिरको का तृतीय स्थान रहा.

महिला वर्ग से अंजली चौहान ग्राम बंसुला का प्रथम स्थान,  अनिता सिदार ग्राम रेमड़ा का दुतिय स्थान तथा आरती भोई बंसुला का तृतीय स्थान रहा.

जिसके निर्णायक सूची में श्री हेमंत बारीक (नोडल अधिकारी), केशव सेठ, शम्भुनाथ प्रधान, अक्षय सिदार, सत्यनारायण ठाकुर, वरुण बाघ, इमरान दयाला, दुर्योधन पटेल एवं जगदीश शामल उपस्थित थे.

इस घटना की जानकारी नोडल अधिकारी श्री हेमंत बारीक जी से प्राप्त हुई.  




author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें