अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत. - CG Sandesh

अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत.

खल्लारी थाना अंतर्गत 7 सितम्बर 2020 को करीब 4:50 बजे आवराडबरी के पास अज्ञात वाहन द्वारा  मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मोटरसायकल चालक की मौत हो गई. जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि मृतक गौतम सिन्हा ने अपने घर से खाना खाकर मो0सा0 क्र. CG 06 GD 4447 से आवराडबरी निवासी सुभम मचखण्ड के साथ ग्राम बोईर गांव मुकुंद सिन्हा के घर घरेलू कार्य से गया था. जहाँ से  वापस आते समय ग्राम आवराडबरी एवं बोईरगांव के मध्य आवराडबरी के पास शाम करीब 4:50 बजे पहुचे थे कि उसी समय विपरीत दिशा से एक अज्ञात सफेंद रंग की पीकप चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मो0सा0 क्र. CG 06 GD 4447 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिसके चोट लगने से गौतम सिंन्हा का घटना स्थल पर ही मौत हो गई. तथा सुभम पाण्डे को भी चोटें आयी. जिसपर अज्ञात आरोपी पीकप वाहन चालक का कृत्य अपराध धारा 279,337,304A भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी पीकप वाहन चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें