खेल मैदान में किया गया वृक्षारोपण काव्य संसद छत्तीसगढ़ के खे... - CG Sandesh

खेल मैदान में किया गया वृक्षारोपण काव्य संसद छत्तीसगढ़ के खेल कराटे शाखा ने किया पहल

विकासखंड सरायपाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बाराडोली (बालसमुंद) में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत काव्य संसद छत्तीसगढ़ के खेल व कराटे शाखा के तत्वधान में ग्राम पंचायत भवन खेल मैदान में पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की सहभागिता से वृक्षारोपण किया गया। काव्य संसद के सहसंस्थापक सुंदरलाल डडसेना"मधुर" के आग्रह पर ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण स्थल पहुंचे,जहां पंचायत प्रतिनिधियों सहित मौजूद ग्राम वासी वृक्षारोपण में उनकी सहभागिता से वृक्षों में से प्रत्येक को एक-एक वृक्ष सौपे,उनके साथ पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने भी वृक्षारोपण कर ग्राम को हरा-भरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर काव्य संसद से सुंदरलाल डडसेना ,कराते अध्यक्ष भोजराज साहू,कराटे सचिव अक्षय कंवर, दया सिंधु सेठ,सौनक राणा अभय बरिहा, जगदीश चौहान, कमल कांत साहू, रोहित डडसेना, नीलांबर राणा, सुशील राणा,चैतन प्रधान,अश्विनी कंवर,राजेश राणा,कृपासिंधु मांझी व ग्रामीण जन आदि ने भी वृक्षारोपण किया।



अन्य सम्बंधित खबरें