रायगढ़-सोशल मीडिया में महिला पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा.... - CG Sandesh

रायगढ़-सोशल मीडिया में महिला पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा.. अपराध हुआ दर्ज..

तमनार थाना अंतर्गत सोशल मीडिया में महिला पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है तमनार थाने में महिला द्वारा अपराध दर्ज कराई गई है। एक महिला द्वारा उसके दूर के रिस्तेदार विष्णु प्रसाद सा पिता पित्तो सा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बरहाखाई थाना लेफ्रिपड़ा जिला सुन्दरगढ उड़िसा द्वारा माह जनवरी 2020 से लगातार फेसबुक पर फोटो वायरल कर अश्लील कमेंट एवं मारने की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।

पीडिता बताई कि रिस्तेदार होने के नाते विष्णु सा से मोबाइल पर बातचीत होता था पर विष्णु प्रसाद सा जब गंदे इरादो से बातचीत करने लगा तो महिला उससे बातचीत करना बंद कर दी । उसके बाद विष्णु सा महिला के पति व रिस्तेदारों को गंदे-गंदे मैसेज और जान से मारने की धमकी देने लगा और महिला के फोटो को फेसबुक में फेक अकाउंट बनाकर अपलोड कर गंदे-गंदे कमेंट्स करने लगा । लगातार ऐसे कमेंट से परेशान होकर आखिरकार पीडिता द्वारा आरोपी के विरूद्ध थाना तमनार में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । आवेदन पर आरोपी के विरुद्ध धारा 509,509(ख) IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।


अन्य सम्बंधित खबरें