छत्तीसगढ़ : कोविड सेंटर में पानी बिजली की मांग की तो बुला लिय... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : कोविड सेंटर में पानी बिजली की मांग की तो बुला लिया पुलिस...! पुलिस ने की कोरोना मरीज की पिटाई...!धरने पर बैठे सभी महिला पुरुष...

कोरोना महामारी ने स्वास्थ्य विभाग की दावों की पोल खोल कर रख दी है. जब अभी स्थिति भयावह हो चली है, तो आने वाले समय में स्थिति कैसी होगी. प्रदेश में सबसे पहले स्वास्थ्य सेवाओं पर ही जोर देने की जरूरत है.

लेकिन बीमारी के इस दौर में भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. यही वजह है कि आए दिन कोविड सेंटरों से लापरवाही की खबरें सामने आती है. बड़ा सवाल ये है कि खबरें तो रोजाना बनेंगी, लेकिन इन अव्यवस्थाओं को सुधारा कब जाएगा. क्योंकि अभी जरूरत है लोगों को अच्छी स्वास्थ्य मुहैय्या कराने की.

नया रायपुर स्थित उपरवारा कोविड सेंटर में लापरवाही का नया मामला सामने आया है. सेंटर में भर्ती मरीजों को मामूली सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है. सेंटर में भर्ती मरीजों ने वीडियो जारी कर शासन-प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है. इतना ही नहीं पुलिस वाले ने कोरोना मरीजों के साथ मारपीट भी की है. जिससे नाराज मरीजों ने पुलिस वाले को दौड़ा कर कमरे में बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए हैं.

कोरोना मरीजों ने बातचीत में कहा कि बिजली पानी की व्यवस्था नहीं है. जब हम इन सब की मांग करने लगे, तो पुलिस बुला लिया गया. पुलिस ने व्यवस्था को देखते हुए पानी पाउंच दिया. उसके आधे घंटे बाद एक आकांक्षा तिर्की नाम के पुलिस वाले ने गाली गलौच करते हुए कोरोना मरीजों के साथ मारपीट की. जब अति होने लगा, तो सभी मरीजों ने पुलिस वाले को दौड़ा दिया, तब जाकर पुलिस वाले हॉस्पिटल के कमरे में जा घुसे, फिर हम लोगों ने बाहर से कमरा बंद कर दिया.


अन्य सम्बंधित खबरें