रेल्वे ओवरब्रीज और ग्राम हरनादादर में अवैध शराब के साथ दो पक... - CG Sandesh

रेल्वे ओवरब्रीज और ग्राम हरनादादर में अवैध शराब के साथ दो पकड़ाए.

बागबाहरा  पुलिस ने 12 सितंबर को मुखबीर की सूचना पर हरनादादर रोड रेल्वे ओवरब्रीज के पास पतेरापाली में आरोपी बाबू लाल बांधे पिता बांके लाल बांधे उम्र 35 वर्ष निवासी पतेरापाली थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 05 लीटर वाली दो पीले रंग की जरकीन में एक में 05 लीटर महुआ शराब भरी हुई, दूसरे में 04 लीटर महुआ शराब भरी हुई जुमला 09 लीटर कीमती 900 रूपया व बिक्री रकम 100 रूपये कुल जुमला 1000 रूपया पाये जाने से उसे जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आब.एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

इसी तरह 11 सितम्बर 2020 को मुखबीर सूचना पर बांधा जाने का रास्ता ग्राम हरनादादर में आरोपी पंडित बघेल पिता झग्गर बघेल उम्र 60 साल से एक हल्का पीला रंग के पांच लीटर वाले प्लास्टिक डब्बा में रखें 02 लीटर 500 मिली हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कीमती 500 रूपये जप्त कर धारा 34(A) आबकारी एक्ट के तहत अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें