महिला और उसकी बेटी को रास्ते में रोककर की गाली गलौच, मारपीट  - CG Sandesh

महिला और उसकी बेटी को रास्ते में रोककर की गाली गलौच, मारपीट

पिथौरा थाना के ग्राम टोंगोपथरा में अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने वाले वाले एक महिला अथवा पुरुष पर रिपोर्ट दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार 11 सितम्बर 2020 को शाम करीबन 05/00 बजे हेमकुमारी अपनी लडकी गौरी भोई के साथ सक्रिय महिला स्वसहायता समूह का रजिस्टर चेकिंग कर बस्ती तरफ से अपने घर वापस आ रही थी, कि भजपूरीया कोल्ता के घर सामने विरेंद्र पटेल की भाभी गितांजली उसका रास्ता रोक कर गाली गलौच करते हुए हमारे देवर के खिलाफ थाना में रिपोर्ट करती हो,  बहुत उडने लग गई हो आज तुम्हें बताती हूं,  कहकर जान से मारने की धमकी देने लगी.

उसी समय गितांजली का देवर विरेंद्र पटेल भी आकर हेमकुमारी को बोलता है कि तुम लोग हमसे उलझते हो आज तुम्हे जान से नहीं छोडेंगे कहकर विरेंद्र पटेल हेमकुमारी का गला दबा दिया. जिसपर उसकी लडकी गौरी भोई छुडाने लगी तो उसे भी विरेंद्र पटेल अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा. जहाँ से हेमकुमारी और उसकी लडकी गौरी भोई अपने घर तरफ भागे.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने विरेंद्र पटेल और  गितांजली पटेल के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें