स्कूल का गेट क्यों खोलकर आये हो कहकर पत्थर से किया हमला - CG Sandesh

स्कूल का गेट क्यों खोलकर आये हो कहकर पत्थर से किया हमला

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम पाली में स्कूल का गेट क्यों खोलकर आये हो कहकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए पत्थर से मारकर नाक पर चोट पहुंचाने के लिए मामला दर्ज करवाया गया है.  

मिली जानकारी के अनुसार कुलेश्वर साहू 11 सितम्बर 2020 को सुबह 06:30 बजे ग्राम के स्कूल मैदान में खेलने गया था जो जहाँ ग्राम के ही लडके पहले से मौजूद थे जब वह स्कुल के गेट खोल कर अन्दर गया तो गेट कि अवाज आने पर उसे गाली गलौच एवं हाथ में पत्थर लेकर मारने लगे. एवं गांव के शीतु ठाकुर, जीतु ठाकुर, विनय ध्रुव, मोहित दीवान ने उसे गंदी गंदी गाली देते हुए तुम एवं तुम्हारे परिवार को जान से मार देगें कहते हुए शीतु ठाकुर ने पत्थर से उसके नाक को मारा है जिससे खुन निकलने लगा.

मामले की शिकायत पर शीतु ठाकुर, जीतु ठाकुर, विनय ध्रुव अथवा  मोहित दीवान के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें