जमीन विवाद के चलते गाली गलौच और डंडा से मारपीट - CG Sandesh

जमीन विवाद के चलते गाली गलौच और डंडा से मारपीट

सांकरा थाना के बिजेमाल टुकड़ा में जमीन विवाद के चलते गाली गलौच और डंडा से मारपीट की गयी. मिली जानकारी के अनुसार शिव प्रसाद का कवि सेंधरिया से करीब 4-5 वर्ष से जमीन का झगडा है. जिसके लिए कवि एवं उसका लड़का अशोक सेंधरिया एवं उसके परिवार वाले शिव प्रसाद से गाली गुप्तार करते रहते है. एवं मारपीट के लिए ऊतारु हो जाते थे.

उसी रंजिस के कारण 12 सितम्बर 2020 के करीब शाम 4 बजे चंद्रिका सेंधरिया पति अशोक सेंधरिया एवं मनोज की पत्नि रजनी सेंधरिया ने मिलकर शिव प्रसाद की लड़की कुमारी सावित्री जगत जो बकरी चरा रही थी और खेल रही थी तो उसके रास्ते से चंद्रिका और रजनी आकर पैर से लतिया दिये तब लड़की बोली कि पैर मे क्यो लतिया रहे हो तो चंद्रिका और रजनी सेंधरिया बोली कि हम लोगो को ऐसा मत बोलना तुमको जान से मार देगें कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर डंडा से मारपीट किए.  और बोले कि थाना मे रिपोर्ट करोगे तो रात मे आकर चाकु से मार देंगे. जिसपर पुलिस ने चंद्रिका सेंधरिया और रजनी सेंधरिया के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें