मोहल्ले मे पानी लेने क्यो आये हो कहकर मारपीट - CG Sandesh

मोहल्ले मे पानी लेने क्यो आये हो कहकर मारपीट

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम बिजेमाल टुकड़ा में हमारे मोहल्ले मे पानी लेने क्यो आये हो कहकर गंदी गंदी गाली गुप्तार देकर जान से मारने की धमकी देने के लिए रिपोर्ट दर्ज करवाया गया है.

रजनी सेंधरिया पति मनोज सेंधरिया उम्र 22 साल ने पुलिस को बताया कि 12 सितम्बर 2020 को शाम करीबन 4 बजे वह अपने दीदी चंद्रिका सेंधरिया के साथ पानी लेकर आ रही थी. उसी समय गांव का शिवप्रसाद, एवं उसकी पत्नि पिरदीहिन ,एवं उसकी लड़की सरस्वती ,सावित्री चारो एक राय होकर पुरानी बात को लेकर तुम हमारे मोहल्ले मे पानी लेने क्यो आये हो कहकर रजनी को गंदी गंदी गाली गुप्तार देकर जान से मारने की धमकी दे कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे.  जिससे उसे चोट आई. मामले की शिकायत पर आरोपी शिव प्रसाद , पिरदीहीन , सरसवती और  सावित्री के विरूद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें