मकान मालिक 1 घंटे का लेते थे 15 सौ रुपये...! : होम गार्ड की कर्मचारी भी अपने पुरुष मित्र रंगरेलियां मनाते पकड़ाई..कुल 6 गिरफ़्तार....
देह व्यापर का धंधा आए दिन देखने को मिलता है, और लगातार बढ़ते ही जा रहा है। ज्ञात हो की कुछ महीने पहले ही महासमुंद से जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ के 8 युवती को गिरफ्तार किया गया था। वही फिर महासमुंद जिले से सेक्स रैकेट के काला कारनामे का खुलासा हुआ है। जिसमे 5 महिलाएं व 1 पुरुष सहित 6 को गिरफ़्तार किया गया है।
बता दे कि मोहल्ले वालों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 को गिरफ्तार किया साथ ही पकड़ी गई महिला में एक होम गार्ड की कर्मचारी है, जो अपने पुरूष मित्र के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई है। जानकारी मिली है कि मकान मालकिन दूर से आये कपल्स को रूम घंटो के हिसाब से किराये पर देती थी। महिला इन जोड़ो से एक घंटे के 15 सौ रूपए लेती थी। फिलहाल सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के काॅलेज रो़ड़ आश्रम के पास की ये घटना है। पुलिस को काफी दिनों से मोहल्ले के एक मकान में संदिग्ध महिलाओं और पुरूषों के जामवाड़े की शिकायत मिल रही थी। मोहल्ले वालों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने 13 सितंबर रविवार को छापामार कार्रवाई की। मौके पर जैसे ही पुलिस की टीम पहुंची तो कुछ महिलाएं भागने लगी, जिन्हें मोहल्ले के लोगों के द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। पकड़ी गई महिलाओं में मकान मालकिन सहित 5 महिलाएं है। सभी महिलाएं महासमुंद के आसपास के क्षेत्रों से है।