बिना नंबर के मोटर सायकल में गांजा परिवहन करते पकड़ा गया. - CG Sandesh

बिना नंबर के मोटर सायकल में गांजा परिवहन करते पकड़ा गया.

14 सितम्बर 2020 को चौकी सिरपुर थाना तुमगांव पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को बिना नंबर के मोटर सायकल में सुकुलबाय रोड तरफ से सिरपुर कसडोल मार्ग की ओर अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि नाकाबंदी हेतु ग्राम मरौद तिराहा सुकुलबाया मार्ग के पास पहुंचकर मुखबीर कि निशानदेही पर एक नीले रंग का बिना नंबर की हीरो एच एफ डीलक्स मोटर सायकल सुकुलबाय रोड की ओर से आते दिखा जिसे रोककर पूछताछ किया. जो चालक अपना नाम कलश राम भोई पिता मनोहर भोई जाति सांवरा उम्र 40 वर्ष निवासी कौहाबाहरा थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार(छ.ग.) का होना बताया एवं मोटर सायकल की हेण्डल पर एक सफेद रंगी झोले में टंगे सामान के बारे में पूछने पर गांजा होना बताया.

पुलिस ने बताया कि उक्त मोटर सायकल के हेंडिल में एक सफेद रंग के प्लास्टि के झोला में गांजा जैसा पदार्थ जिसे बरामद कर जो कुल 3 किलोग्राम गांजा होना पाया गया.

जिसपर आरोपी से कुल 3 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 30,000 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक नीला रंग का बिना नंबर मोटर सायकल कीमती 50,000 रूपये एवं नगदी 500 रूपये, जुमला कीमती 80,500 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोपी को गिरफ्तार किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें