सरकड़ा के जय माॅ संतोषी महिला स्व-सहायता समूह बना रही है ट्री... - CG Sandesh

सरकड़ा के जय माॅ संतोषी महिला स्व-सहायता समूह बना रही है ट्री गार्ड महिलाएं ट्री गार्ड बनाकर हो रही है सशक्त

पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम सरकड़ा में कुछ परिवार ऐसे भी है जो अपना भरण-पोषण रोजी-मजदूरी के माध्यम से करते थे। क्षेत्र के सहायक विकास विस्तार अधिकारी ने गाॅव के भ्रमण के दौरान महिलाओं को एकजुट होकर समूह का गठन कर उनके आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के संबंध में जानकारी दी। तब वहां कि महिलाएं समूह गठन कर आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए उत्साहित हुए। जिससे अधिकारी-कर्मचारियों ने महिलाओं को जिस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कार्य करना है उसके बारें में उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

महिला स्व-सहायता समूह के गठन के बाद समूह का नामकरण जय मां संतोषी महिला स्व-सहायता समूह रखा और महिलाओं ने समूह की अध्यक्ष कौशिल्या यादव एवं सचिव श्रीमती लक्ष्मी भट्ट का चयन किया। समूह की परिपक्वता के पश्चात समूह को आरएफ 15 हजार रुपए एवं सीआईएफ 60 हजार रुपए प्रदान किया गया। अधिकारियों ने समूह के द्वारा पंच सूत्र का पालन किए जाने एवं नियमित लेन-देन सही करने पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा पिथौरा द्वारा एक लाख 50 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया। वर्तमान में समूह के सभी सदस्यों द्वारा ट्री गार्ड निर्माण का कार्य किया जाता है। एक ट्री गार्ड निर्माण में 250 रूपए की लागत आ जाती है। जिसको मांग के आधार पर प्रति नग 350 रूपए में विक्रय किया जाता है। समूह द्वारा प्रतिदिन 07 नग ट्री गार्ड निर्माण कर लिया जाता है। इस तरह प्रति सप्ताह 50 नग ट्री गार्ड का निर्माण किया जाता है। जिससे समूह के महिलाआंे को आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा हैं। वर्तमान में ग्राम पंचायत सरकड़ा से 100 नग ट्री गार्ड निर्माण का आॅर्डर दिया गया है। इस तरह इस कार्य से समूह के सभी महिलाएं प्रसन्न है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें