news-details

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ नजर आए अर्जुन तेंदुलकर, फैन्स का रहा ऐसा रिएक्शन

19 सितंबर को आईपीएल 2020 का पहला मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा। कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते इस बार आईपीएल भारत से बाहर यूएई में हो रही है। सभी टीमें आईपीएल की तैयारी में लगी पड़ी है। खिलाड़ी प्रैक्टिस के अलावा खुद को रिलेक्स रखने के लिए अलग-अलग गतिविधियों में शामिल भी हो रहे हैं। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम के स्पिनर राहुल चाहर ने सोशल मीडिया पर साथी खिलाड़ियों के साथ स्विमिंग करते हुए तस्वीर शेयर की है जो अलग वजह के कारण काफी वायरल हो रहा है। दरअसल जो तस्वीर राहुल चाहर ने शेयर किया है उस तस्वीर में टीम के खिलाड़ी के अलावा सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) भी नजर आ रहे हैं। 

मुंबई इंडियंस खिलाड़ियों के साथ अर्जुन को देखकर फैन्स हैरानी में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अर्जुन मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा नहीं हैं इसके बाद भी वो टीम के साथ क्या कर रहे हैं।

तस्वीर पर कई कमेंट आ रहे हैं। कई यूजर का मानना है कि अर्जुन मुंबई इंडियंस की टीम में बतौर नेट गेंदबाज के तौर पर गए हैं। इसलिए वो टीम के खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि अबतक अर्जुन मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से नहीं खेले हैं, इस बार आईपीएल ऑक्शन का भी वो हिस्सा नहीं थे। वैसे, ये भी खबर है कि आने वाले सीजन में अर्जुन मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की टीम के मेंटोर की भूमिका निभाते हैं। टीम के मालिक के साथ सचिन के अच्छे संबंध हैं, यही कारण है कि कोरोना वायरस के बाद भी अर्जुन मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बनकर दुबई गए हुए हैं।




अन्य सम्बंधित खबरें