बिग ब्रेकिंग :- IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर…चंद्रकांत वर्मा क... - CG Sandesh

बिग ब्रेकिंग :- IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर…चंद्रकांत वर्मा को बनाया गया रायगढ़ सहायक कलेक्टर ….

रायपुर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने 05 IAS अफसरों का नया पोस्टिंग आदेश जारी किया है। 2017 बैच के IAS चंद्रकांत वर्मा को जो सारंगढ़ संभाल रहे थे … अब सारंगढ़ SDM से रायगढ़ का सहायक कलेक्टर बनाया गया है। वहीं 2018 बैच के देवेश कुमार ध्रुव को बिलासपुर के सहायक कलेक्टर से बलौदाबाजार-भाटापारा का SDM बनाया गया है।

वहीं 2018 बैच के ही अभिषेक शर्मा सरगुजा के सहायक कलेक्टर से SDM कटघोरा, कोरबा बनाया गया है। जबकि उसी बैच के अविनाश मिश्रा को बस्तर सहायक कलेक्टर से दंतेवाड़ा का SDM और संबित मिश्रा को सहायक कलेक्टर रायगढ़ से अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ बनाया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें