बरेकेलखुर्द और लाखागढ से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

बरेकेलखुर्द और लाखागढ से अवैध शराब जप्त

पिथौरा पुलिस ने 16 सितम्बर 2020 को मुखबिर की सूचना पर लाखागढ के नरेश नामक व्यक्ति को लाखागढ तालाब मेढ पर अवैध रूप से शराब रखे पाए जाने पर पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी एक झोला में अंग्रेजी शराब 18 पौवा रखा था, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम नरेश यादव पिता स्व. रामलाल यादव उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01 लाखागढ थाना पिथौरा का होना बताया. जिसपर पुलिस ने आरोपी नरेश यादव का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम का घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

इसी तरह ग्राम बरेकेलखुर्द नाला के पास आशाराम केंवट पिता बहादूर केंवट उम्र 54 वर्ष निवासी बरेकेलखुर्द से 02 लीटर महुआ शराब कीमती करीबन 400 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 200 रूपये जप्त कर अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें