सारंगढ़ के लॉज में चल रहा था देह व्यापार..मुखबीर की सूचना पर ... - CG Sandesh

सारंगढ़ के लॉज में चल रहा था देह व्यापार..मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश.. 6 युवक, युवतियां मिले आपत्तिजनक हालत में...

सारंगढ़ में सेक्स रैकेट का धन्धा प्रिंस लॉज में बेख़ौफ़ चल रहा था..!
मुखबीर की सूचना पर सारंगढ़ पुलिस ने छापामारी की जिसमे रायगढ़ की तीन महिला समेत तीन युवक आपत्तिजनक अवस्था मे पाए गए।युवक युवतियो समेत प्रिंस लॉज मालिक को गिरफ्तार कर कार्रवाई किया जा रहा है ।

पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस लॉज में बाहर से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा है. पहले पुलिसकर्मी खुद ग्राहक बनकर लॉज में पहुंचे, फिर छापेमार कार्रवाई कर कमरे में 6 लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया. कमरे से बीयर और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है. पकड़ गए आरोपियों में दो युवक जांजगीर, एक सारंगढ़ और तीनों युवती रायगढ़ जिले की रहने वाली हैं.

सारंगढ़ थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने से बातचीत में बताया कि मुखबिर की सूचना पर पॉइंटर भेजकर आज हमने प्रिंस लॉज में छापा मारा. जहां पर आपत्तिजनक हालत में तीन जोड़ों को पकड़ा गया. मामले में कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. प्रिंस लॉज का मालिक संतोष केशरवानी पहले भी पीटा एक्ट के तहत जेल जा चुका है. जेल से छूटने के बाद फिर सेक्स रैकेट का कारोबार संचालित कर रहा था.


अन्य सम्बंधित खबरें