news-details

प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ते मरीजो देखते, 4 शहर में लॉक डाउन का आदेश हुआ जारी...क्या खुलेगा ओर क्या रहेगा बंद जाने के लिए पूरा पढ़े....

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं। अभी तक रायपुर हॉटस्पॉट बना हुआ है। तमाम कोशिशों के बाद रिकवरी रेट बढ़ा तो अन्य जिलों से मरीजों की संख्या में वृद्धि होने लगी। पिछले 7 दिनों में ही 22964 संक्रमित मिले हैं, जबकि 127 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसे देखते हुए एक बार फिर रायपुर समेत 6 जिलों में लॉकडाउन कर दिया गया है।

रायपुर : 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर तक सब बंद

जिसे की सभी सीमाएं सील रहेंगी। केवल दूध की सप्लाई, मेडिकल दुकानें, पेट शॉप, पेट्रोल पंप निर्धारित समय के लिए खुलेंगी। पेट्रोल पंप आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। सब्जी बाजार भी नहीं खुलेंगे। मीडिया कर्मियों को भी वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। जरूरी कार्य से ही बाहर निकल सकेंगे।

दुर्ग : यहां 19 सितंबर की रात 9 बजे से से 10 दिन का लॉकडाउन शुरू हो रहा है। हालांकि, यह भी पहले की तरह रहेगा और लोगों को जरूरी सेवाओं के लिए छूट मिलेगी।

बालोद, धमतरी, बिलासपुर : इन सभी जिलों में 21 सितंबर की रात 9 बजे से लॉकडाउन किया जा रहा है। यहां पर भी लोगों को पहले की तरह जरूरी सुविधाओं में तय समय के अनुसार छूट दी जाएगी। बिलासपुर में 28 सितंबर तक लॉकडाउन रहेगा। जबकि बालोद में 30 सितंबर तक लॉकडाउन रहेगा। धमतरी में शहरी इलाकों में 10 दिन के लिए लॉकडाउन रहेगा।

वहीं, मुंगेली में 17 सितंबर से लॉकडाउन चल रहा है, जो कि 23 सितंबर तक चलेगा।

छत्तीसगढ़ में आज चार शहरों के लिए लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया। राजधानी रायपुर के अलावे, बिलासपुर, धमतरी व सरगुजा के लिए भी लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। रायपुर में 21 सितंबर की रात 9 बजे से, बिलासपुर और धमतरी में 22 सितंबर से तो सरगुजा में 21 सितंबर की रात 9 बजे से लॉकडाउन होगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने लॉकडाउन का दिशा निर्देश जारी कर दिया है।




अन्य सम्बंधित खबरें