अब बलौदाबाज़ार में भी इस तारीख से लॉकडाउन, केवल अति आवश्यक वस... - CG Sandesh

अब बलौदाबाज़ार में भी इस तारीख से लॉकडाउन, केवल अति आवश्यक वस्तुओं को ही दी छूट

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर सुनील जैन ने जिले में एक सप्ताह का संपूर्ण लॉक डाउन का आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, जिले में 22 सितंबर की रात से 29 सितंबर तक सम्पूर्ण लाकडाउन लगाया गया है. इसकी पुष्टि एडीएम राजेन्द्र गुप्ता ने की है. कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में पहले से ज्यादा कठोर नियम लागू किया जाएगा. इस बार जिले में सब्जी, फल, अनाज समेत सभी दुकानें बंद रहेंगी. केवल अति आवश्यक वस्तुओं को ही छूट दी जाएगी. जिले में दूध की सप्लाई सुबह व शाम को होगी. इसके अलावा पेट्रोल, गैस, मेडिकल व चिकित्सा सुविधा चालू रहेंगी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें