महासमुंद जिले में 1 हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन करने की मांग - CG Sandesh

महासमुंद जिले में 1 हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन करने की मांग

महासमुंद जिले में लगातार बढ़ रहे करोना संक्रमण को देखते हुए महासमुंद जिले में 1 हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन करने की मांग भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने महासमुंद कलेक्टर कार्तिकेय गोयल से की है.

उन्होंने कहा कि कोरोना लगातार भयावह रूप ले रहा है. करोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ने महासमुंद जिला में भी एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन होना अति आवश्यक है. महासमुंद जिला छत्तीसगढ़ के चौथे स्थान पर पहुंच चुका है. प्रदेश में लगातार संक्रमण का खतरा बना हुआ है प्रदेश में अब तक 84,234 लोग संक्रमित हो चुके है. जिसमें 46081 लोग रिकवर भी हो चुके है. लगभग 664 मौत भी हुई है. प्रदेश के अन्य जिलों में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा हो चुकी है. लगातार बढ़ रहे करोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ने महासमुंद जिला भी पूर्ण लॉकडाउन होना अति आवश्यक है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें