आज महासमुंद जिले के बसना-पिथौरा क्षेत्र में 2 अलग-अलग दुर्घट... - CG Sandesh

आज महासमुंद जिले के बसना-पिथौरा क्षेत्र में 2 अलग-अलग दुर्घटना में 2 व्यक्तियों के मृत्यु, एक घायल

आज महासमुंद जिले के बसना और पिथौरा क्षेत्र में 2 अलग-अलग दुर्घटना में 2 व्यक्ति के मौत की खबर है, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार पिथौरा ब्लाक के डोंगरीपाली के पास एक बाइक सवार युवक की दुर्घटना से मौत हो गई. मृतक  विकास ओगरे कसडोल के पास ग्राम दलदली का बताया जा रहा है. अधिक जानकारी के लिए पिथौरा थाना संपर्क किया गया. लेकिन संपर्क नही हो पाया.

वहीं बसना के ग्राम बीटांगीपाली NH-53 के पास सड़क हादसे में एक की मृत्यु हो गई. बसना थाना से ASI भोई से मिली जानकारी के अनुसार हबेकांटा से 2 व्यक्ति बसना आ रहे थे. और किसी अज्ञात ट्रैक्टर ने बीटांगीपाली NH-53 में इन्हें ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया और भाग गया. दुर्घटना के बाद बाइक सवार को अस्पताल ले जाया गया. जहां हबेकाँटा निवासी रूपेश मिश्रा के पिता हाराधन मिश्रा का दुर्घटना में मृत्यु होना बताया गया जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें