टोंगोपथरा में महिला के साथ गाली गलौच कर मारपीट - CG Sandesh

टोंगोपथरा में महिला के साथ गाली गलौच कर मारपीट

पिथौरा के ग्राम टोंगोपथरा में महिला के साथ गाली गलौच कर मारपीट करने से मामला दर्ज करवाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार टिकेश्वरी 20 सितम्बर 2020 को प्रात: करीबन 09:00 बजे नहा कर घर आयी थी. कि उसी समय उसके घर से लगा हुआ दशरथ साहू के समधी उसके घर मेहमानी में आये थे, जो रिश्ते में उसके मामा लगते हैं. जो पास आकर टिकेश्वरी का पैर छुने लगे, तो इसपर दशरथ की बहू बिन्दू साहू ने टिकेश्वरी के मामा को बोली कि उसके घर क्यों गये हो वो कौन सा हमारा रिश्ता होता है.

जिसपर बिन्दू साहू के बात को सुन कर टिकेश्वरी बोली कि कोई भी कहीं जाये आप क्यों मना कर रहे हो, कहने पर उतने में दशरथ साहू, भागीरथी साहू और बृजलाल साहू तीनो व्यक्तियों ने एक राय होकर जोर जोर से चिल्लाकर उसके साथ अश्लील गाली गलौच करते बोले कि हमारा क्या कर लेगी और बृजलाल साहू ने टिकेश्वरी  के सिर के बाल को पकडा और खिचनें लगा और भागीरथी साहू हाथ मुक्का से मारपीट कर आज तुझको जान से मार देगें बोले. मामले की शिकायत पर पिथौरा पुलिस ने दशरथ साहू , भागीरथी साहू और  बृजलाल साहू के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें