कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मामला दर्ज - CG Sandesh

कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मामला दर्ज

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम खट्टी में खड़ी कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार नीरज कुमार साहू 20 सितम्बर 2020 को अपने वाहन स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक CG 06 GB 2100 से बैठकर रिश्तेदार शत्रुहन निषाद, भीषम निषाद, लक्ष्मण निषाद के साथ लकवा बिमारी के ईलाज के लिये ग्राम तिलईदादर गया था. जहाँ से वापस आते समय वह अपने वाहन को ग्राम खट्टी में रोड से उतारकर किनारे में खडी किये थे. उसी समय दोपहर करीब 02.30 बजे वाहन कार क्रमांक CG 04 MT 8037 के चालक ने अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर नीरज की खडी कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग रहा था. जिसे दौडाकर पकडा गया. बताया गया कि एक्सीडेंट करने से नीरज के कार का दाहिने तरफ का साईड ग्लास एवं दाहिने तरफ का दोनों दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया है किसी को चोंट नही लगा. मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन कार क्रमांक CG 04 MT 8037 के चालक गोपाल देवांगन पर धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें