दर्री पाटने की बात को लेकर गाली गलौच और मारपीट - CG Sandesh

दर्री पाटने की बात को लेकर गाली गलौच और मारपीट

चौकी बुन्देली थाना तेंदुकोना अंतर्गत ग्राम लिलेशर नवाडिही पारा में 19 सितम्बर रात करीब 8 बजे दर्री पाटने की बात को लेकर गाली गलौच मारपीट होने से मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकरी के अनुसार रामू खडिया 19 सितम्बर के 08:00 बजे अपने पत्नी फुलबाई खडिया के साथ बाबू लाल के घर से अपने घर आ रहे थे कि युवराज बंजारा के दुकान के पास आम गली में अनूप बंजारा रामू को गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं राड से मारपीट करने लगा तथा जान से मार देने की धमकी देने लगा. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनूप सिंह बंजारा के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें