टंगिया से मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

टंगिया से मारपीट, मामला दर्ज

तेंदुकोना थाना अंतर्गत ग्राम बुन्देली में गाली गुप्तार करते हुए हाथ में रखे टंगिया से मारपीट करने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 20 सितम्बर 2020 के प्रात: करीबन 08:00 बजे घसिया राम दीवान अपने खेत मुडही बाहरा में नहर का पानी पलाने मुडही बाहरा खेत गया था उसी समय उसका काका ससुर का लडका मिलन दीवान अचानक घसिया राम दीवान को गंदी गंदी मां बहन की गाली गुप्तार करते हुए हाथ में रखे टंगिया से मारपीट करने लगा. जिसे घसिया राम दीवान के द्वारा मना करने पर जान से मार देने की धमकी देने लगा. मामले की शिकायत पर आरोपी मिलन सिंह दीवान के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें